Sunday, 26 February 2017
साप्ताहिक राशिफल(27 Feb 2017 - 5 Mar 2017) By Astrologer Shivam Pandit
धनु:-इस सप्ताह आप कार्य की वज़ह से व्यस्त रह सकते हैं। कॅरियर को लेकर यदि आप बुद्धि विवेक से निर्णय लेते हैं तो इसमें आपको ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी। आप इस वीक कोई नया वाहन अथवा घर ख़रीद सकते हैं। घरेलू जीवन में चुनौतियाँ आ सकती हैं। छोटे भाई-बहन के साथ साथ बहसबाज़ी संभव है, परंतु मुश्किल घड़ी में आपको उनका साथ भी मिलेगा। जीवनसाथी पर आपको गर्व होने का मौक़ा मिलेगा। सेहत को लेकर सप्ताह बिल्कुल आपके पक्ष में है। इस सप्ताह आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
https://www.facebook.com/AstroShivam2/
Friday, 24 February 2017
शनिदेव को तत्काल प्रसन्न और तत्काल फल लेने के लिए यह उपाय करे ASTROLOGER SHIVAM
जय शनिदेव महाराज
यह
दु:ख, कलह, असफलता से दूर रख सौभाग्य, सफलता व सुख लाती है। किसी भी तरह
के शनि दोष से इस तरह आपको मुक्ति मिल सकती है, जानिए शनि देव को प्रसन्न
करने के उपाय:-
1.अगर
आप शनि को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार की रात काला चना पानी में
भिगोएं। शनिवार को वह काला चना, जला हुआ कोयला, हल्दी और लोहे का एक टुकड़ा
लें और एक काले कपड़े में उन्हें एक साथ बांध लें। पोटली को बहते हुए पानी
में फेंके जिसमें मछलियां हों। इसे प्रक्रिया को एक साल तक हर शनिवार
दोहराएं। यह शनि के अशुभ प्रभाव के कारण उत्पन्न हुई बाधाओं को समाप्त कर
देगा।
Astrologer Shivam
2.घोड़े
की नाल शनिवार को किसी लोहार के यहां से इसे अंगूठी की तरह बनवा लें।
शुक्रवार की रात इसे कच्चे दूध या साफ पानी में डूबा कर रख दें। शनिवार की
सुबह उस अंगूठी को अपने बाएं हाथ की मध्यमा में पहन लें। यह आपको तत्काल
परिणाम देगा।
Astrologer Shivam
3.शनिवार
के दिन पीपल के वृक्ष के चारों ओर सात बार कच्चा सूत लपेटें इस दौरान शनि
मंत्र का जाप करते रहना चाहिए, यह आपकी साढ़ेसाती की सभी परेशानियों को दूर
ले जाता है। धागा लपेटने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा और दीपक जलाना
अनिवार्य है। साढ़ेसाती के प्रकोप से बचने के लिए इस दिन उपवास रखने वाले
व्यक्ति को दिन में एक बार नमक विहीन भोजन करना चाहिए।
Astrologer Shivam
M.no:-09646313718
Thursday, 23 February 2017
HAPPY MAHASHIVRATRI BY ASTROLOGER SHIVAM
जय शिव शक्ति नमो नमः
आप सभी और आपके परिवार को मेरी तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाये !!
शिव शक्ति आप की हर समस्या का समाधान करे व् आप पर आशीर्वाद बनाए रखे !!
Astrologer Shivam
m.NO:-09646313718
Sunday, 19 February 2017
(साप्ताहिक राशिफल)यह सप्ताह आपके लिए कैसा है ??जानिए !! Astrologer Shivam Pandit
साप्ताहिक राशिफल
20-02-2017 to-26-02-2017
by
Astrologer Shivam
09646313718
मेष:-आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ख़र्चीला रहेगा और लाभ पाने के लिए
आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। यदि आप निवेशक हैं तो निवेश करने
के लिए सही मौक़े का इंतज़ार करें। आपके नए विचार आपको लाभान्वित करेंगे।
लॉन्ग जर्नी का सुख आपके योग में है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के साथ कुछ
अनबन होने की संभावना हैं, परंतु ऐसा बिल्कुल न करें। इसमें आपका ही घाटा
होगा, हालाँकि सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। बच्चों का व्यवहार
शायद आपको पसंद न आए। वहीं छात्रों को मेहनत के साथ-साथ सही दिशा की ओर
अग्रसर होना पड़ेगा। घरेलू जीवन में शांति रहेगी। यदि आप विवाहित हैं तो
जीवनसाथी के साथ अच्छा वक़्त बीतेगा।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
वृष:-बौद्धिक रुप से यह सप्ताह आपको धनवान बनाएगा। छात्रों को उच्च शिक्षा पाने के लिए यही अच्छा अवसर है। बच्चों के लिए भी सप्ताह शानदार है। इस वीक आप लॉन्ग जर्नी के लिए कहीं पर निकल सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इसमें आपको रोमांस का भी भरपूर समय मिलेगा। इसके अलावा कुछ समस्याओं को लेकर आपको तनाव भी हो सकता है। कोशिश करें कि घरेलू जीवन के लिए आप अधिक समय निकाल पाएँ। आर्थिक रूप से आपको फ़ायदा होगा सेहत में भी सुधार आएगा।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
मिथुन:-इस सप्ताह अपनी सेहत का ख़्याल रखें, क्योंकि आपको सिरदर्द, चर्म रोग, बुखार आदि की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी को भी तनाव रह सकता है। आप कार्य को अच्छी तरीक़े से करने की ख़ूब कोशिश करेंगे, परंतु इसमें आपको कुछ ख़ास सफलता नहीं मिलेगी। आप इस विपरीत परिस्थिति से निकलने का प्रयास करेंगे, परंतु ऐसा न हो कि आप अपने स्वास्थ्य को ही नज़रअंदाज़ कर दें। इस हफ़्ते आप ससुराल पक्ष के लोगों से भेंट करेंगे। पिताजी का स्वास्थ्य भी गिर सकता है, लिहाज़ा उनका ख़्याल रखें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सपोर्ट आपको मिलेगा। कठिन परिश्रम हमेशा आपको सफलता की मंज़िल तक पहुँचाएगा और छात्रों को यही बात भलि भाँति समझना चाहिए।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
कर्क:-इस सप्ताह अपनी सेहत का ख़्याल रखें। आपको तनाव रह सकता है, अथवा कोई बीमारी आपको अपनी ज़द में ले सकती है, इसलिए डॉक्टर से रेगुलर जाँच कराते रहें। आलस को त्यागकर क्रियाशील रहें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन होने की संभावना है। लंबी यात्रा आपके योग में है। प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। वहीं घरेलू जीवन में शांति रहेगी। छात्र भी अपनी पढ़ाई में बेहतर परिणाम पाएंगे। यदि आर्थिक पक्ष पर नज़र डालें तो इस सप्ताह विदेश व्यापार से लाभ संभव है और प्रेमजीवन भी कमाल का है।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
सिंह:-स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह आपको कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आय प्राप्ति की राह भी साफ़ है, लेकिन आपको धन हानि भी संभव है, इसलिए सोच-समझकर कोई आर्थिक फ़ैसला लें। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। अपने आपको विवादों से दूर ही रखें, अन्यथा आपके सम्मान का पतन हो सकता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई में ध्यान कम लग सकता है, परंतु उनका कठिन परिश्रम उन्हें अच्छे परिणाम दिलाएगा। प्यार के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण सप्ताह रहने वाला है। ऐसे में अपना आपा बिल्कुल न खोएँ।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
कन्या:-इस सप्ताह अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि आपको ग़ुस्सा अधिक आने वाला है। आपका मन किसी नई चीज़ को सीखने के लिए अधिक लगेगा। उदर के निचले भाग में किसी प्रकार की शिकायत हो सकती है। माताजी का भी स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का सबब बन सकता है। घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव नज़र आ रहा है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक अलग पहचान मिलेगी, हो सकता है आपका प्रमोशन भी हो जाए। अपने विरोधियों पर भी आप भारी पड़ेंगे। जॉब बदलने पर भी आप विचार कर सकते हैं।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
तुला:-इस सप्ताह किस्मत आपका साथ देगी। हो सकता है आपको कोई ख़ुशख़बरी मिले। माता-पिता जी की सेहत का ख़्याल रखें। बच्चों की सेहत में गिरावट देखी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। सीनियर्स और सहयोगियों का साथ आपको बमुश्किल मिले, इसलिए अपना कार्य ख़ुद करें। छात्रों को भी कड़ी मेहनत की दरकार होगी। आप इस सप्ताह अपने पुराने उधार चुक्ता कर सकते हैं, निवेश न करें तो बेहतर है। घरेलु जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ कहासुनी हो सकती है, इसलिए आपको थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। दुश्मनों पर आप इस सप्ताह हावी रहेंगे। आप थोड़े आलसी भी हो सकते हैं और ख़र्च में भी आपके वृद्धि की संभावना है। घर में शादी विवाह का माहौल हो सकता है। आय में धीमी गति से वृद्धि होगी।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
वृश्चिक:-इस सप्ताह आपके मुख से तीखे बाण चल सकते हैं, इसलिए अपनी भाषा पर संयम रखें। शादीशुदा जीवन सुखमय रहने वाला है। आय के भी अच्छे योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी तरह का भ्रम अथवा ग़लतफ़हमी रह सकती है। घरेलु जीवन में कुछ समस्याएँ आपको परेशान कर सकती हैं। प्रॉपर्टी आदि से लाभ संभव है। इस सप्ताह आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। ऑफ़िस में सीनियर्स एवं सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। किसी महिला साथी से सहयोग प्राप्त होगा।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
धनु:-यह सप्ताह आपके लिए तनावपूर्ण रह सकता है। कार्य का बोझ आप पर अधिक रहने वाला है, परंतु आप अपनी बुद्धि के बल पर उन कार्य को निपटा देंगे। आय में इज़ाफ़ा संभव है। ऑफ़िस में सीनियर्स तो आपकी सहायता करेंगे, लेकिन आपको सहकर्मियों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। अपना कार्य स्वयं करें, किसी दूसरे पर निर्भर बिल्कुल न रहें। घर में कोई पवित्र कार्य हो सकता है। आप अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। बच्चों में थोड़ा उग्र भाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ख़्याल रखें।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
मकर:-इस सप्ताह आपको पिताजी का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। लक का साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च शिक्षा के लिए समय बहुत अच्छा है। लॉन्ग जर्नी आपके योग में है और यह यात्रा आपके लिए लाभकारी भी सिद्ध हो सकती है। धार्मिक ज्ञान को पाने में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में भी थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है, जैसे मानसिक तनाव आदि हो सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। छात्र अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी ज़रुर बरतें। भाई-बहन के साथ भी समय अच्छा व्यतीत होगा। अपनी भाषा में संयम रखें।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
कुम्भ:-आपकी तिजोरी में धन का आगमन होगा और आप सफल होने की नई योजनाएँ भी बनाएंगे। आपकी दीर्घ काल से लंबित इच्छा भी पूर्ण होगी। आध्यात्मिक क्रिया-क्लापों में आपका मन अधिक लगेगा। ख़र्च में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं वैवाहिक जीवन में मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अच्छ होगा यदि आप एक-दूसरे की भावनाओं की पूरी कद्र करें। आप इस सप्ताह पुराने उधार को चुका सकते हैं। छात्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह कोई बड़ा निवेश न करें, इसमें आपको हानि हो सकती है। कोई महिला आपकी मदद कर सकती है। भाई-बहन की मदद आपको मिलेगी। सीनियर्स आपके कार्य की तारीफ़ करेंगे और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
मीन:-इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र से पृथक होने पर विचार कर सकते हैं। इस वीक आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और आपका ख़र्चा बढ़ेगा। पार्टनर से आपको सहयोग और जीवनसाथी से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। पर्याप्त नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। विवादों से भी आपका सामना हो सकता है। असफल होने पर हताश न हों।
https://www.facebook.com/AstroShivam2
M.no:-09646313718
घर में नहीं हो रही है बरकत?? तो करे ये उपाय और खोले बरकत के दरवाजे! Astrologer Shivam
घर में नहीं हो रही है बरकत?? तो करे ये उपाय और खोले बरकत के दरवाजे!!
Astrologer Shivam
बरकत का सीधा सा अर्थ होता है हर तरीके से सुख समृद्ध रहना जो की आज की भाग दौड़ भरे जीवन में नामुमकिन सा हो गया है| किसी के पास पैसा है तो शांति और सुख नहीं है| किसी के पास सुख शांति है तो पैसा नहीं है मतलब हर कोई किसी ना किसी तरीके से परेशान ही है| इसीलिये हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताना चाहते है जिसको अपने जीवन में लाने से आपको कभी धन और सुख समृद्धि की कमी नहीं होगी और दिनों दिन आपका खज़ाना बढ़ेगा ही
Astrologer Shivam
उपाय:-
1. घर की स्त्री का सम्मान करें।
2. दक्षिण दिशा में पैर करके न सोएं|
3.जितना हो सके दान करे| और हमरे हिन्दू शास्त्रो मे अन्न दान को सबसे बड़ा दान बताया गया है| जितना हो सके अन्न का दान करे| क्युकी प्रकृति का यह नियम है कि आप जितना देते हैं वह उसे दोगुना करके लौटा देती है।
4.अग्निहोत्र करने से भी बहुत बरकत होती है| अग्निहोत्र मतलब जब भी भोजन खाएं उससे पहले उसे अग्नि को अर्पित करें। अग्नि द्वारा पकाए गए अन्न पर सबसे पहला अधिकार अग्नि का ही होता है।
5.नल से पानी का टपकना आर्थिक क्षति का संकेत है। अगर आपके भी घर में भी ऐसा है तो टपकते नल को जल्द से जल्द ठीक करवाएं।
6.वॉशरूम को गीला रखना आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर नहीं होता है।
7.घर में क्रोध, कलह और रोना-धोना आर्थिक समृद्धि व ऐश्वर्य का नाश कर देता है इसलिए घर में कलह-क्लेश पैदा न होने
8घर में जितना हो सके सफाई रखे| घर के चारों कोने साफ हों, खासकर ईशान, उत्तर और वायव्य कोण को हमेशा खाली और साफ रखें।
9.घर में सीढ़ियों को पूर्व से पश्चिम या उत्तर से दक्षिण की ओर ही बनवाएं। कभी भी उत्तर-पूर्व में सीढ़ियां न बनवाएं।
10. तिजोरी में हल्दी की कुछ गांठ एक पीले वस्त्र में बांधकर रखें। साथ में कुछ कौड़ियां और चांदी, तांबे आदि के सिक्के भी रखें। कुछ चावल पीले करके तिजोरी में रखें।
11.घर में देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए फूल या हार के सूख जाने पर भी उन्हें घर में रखना अलाभकारी होता है।
12.यदि आप अपार धन की इच्छा रखते हैं तो सबसे पहले हनुमानजी से अपने पापों की क्षमा मांगकर प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ते हुए 5 मंगलवार बढ़ के पत्ते पर आटे का दीया जलाकर उनके मंदिर में रखकर आएं।
13. कर्पूर अति सुगंधित पदार्थ होता है तथा इसके दहन से वातावरण सुगंधित हो जाता है। कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। अतः घर में सुबह शाम आरती में कपूर जलाये|
Astrologer Shivam
M.no:-09646313718
Saturday, 18 February 2017
आजमाएं परेशानी दूर करने के अचूक उपाय By Astrologer Shivam

1.यदि आप किसी वजह से मानसिक तनाव में रहते है अथवा किसी अज्ञात भय से पीड़ित है तो अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हो तो उसके लिए आप 11 बुधवार लगातार 1 नारियल नील वस्त्र में लपेटकर किसी भिखारी को दान करे !
2.मछलियो को हर शनिवार आटे की गोलिया डाले!
3.हर सोमवार की सुबह दूध,चावल ,चीनी लेकर उससे अपने सेर से सात बार घुमाकर मंदिर शिवलिंग के सामने या साधु को दान कर आये!
4.चीटियो को आटा डाले !
@astrologer shivam
M.NO:-09646313718
Astrologer Shivam Contect
सिंह राशि पर राहु केतु सवार by Astrologer Shivam
Astrologer Shivam
शनि के बाद राहु ही ऐसा ग्रह है, जो सबसे ज्यादा समय तक किसी एक राशि पर रहता है। शनि के समान ही बलशाली होने परंतु अदृश्य होने के कारण इसे और भी भयानक माना जाता है।
राहु दैत्यों का सेनापति भी है और उसकी शक्ति भी इस ग्रह में है। यह एक ही ग्रह है, जो दो भागों में विभाजित है जिसे हम राहु व केतु के नाम से जानते हैं इससे इसकी शक्तियां भी दो गुना हो जाती हैं।
सिंह लगन व् सूर्य के घर में राहु गोचर का आकर बैठा हुआ है जिससे सिंह राशि में गोचर के ग्रहण के साथ-साथ- राहु केतु कालसर्पयोग बनाकर बैठे हुए है !जिसका प्रभाव सिंह राशि वालो पर बहुत अनिष्ट चल रहा है !न तो उनकी बुद्धि काम करेगी न ही कोई उनको रास्ता मिलेगा ,हर काम में परेशानी नजर आएगी !सेहत कुछ डिली रहेगी !और आप घोर निराशाओं से घिर सकते हैं। आपको यह सुझाव में देना चाहता जाता है कि अपने से बड़ों से पूछे बिना कोई भी कदम आगे ना बढ़ाएं। अपने जीवनसाथी के साथ धीरज बनाए रखें, नहीं तो विवाहित जीवन में खलबली मचने की संभावना है। अगर मनचाहा परिणाम हासिल ना भी हो रहा हो, तो भी परेशान या हताश होने की आवश्यकता नहीं है।
नोट:-सिंह राशि वालो को बहुत सोच समझ कर रहना होगा,कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है
Astrologer Shivam
उपाय:-एक सूखे नारियल को काले धागे से बंधे फेर उसपर सरसो के टेल का तिलक लगाए ! और 250 ग्राम काले तिल के साथ काले कपडे में बांधकर सेर से सात बार घूमना यह मंत्र पढ़ते हुए:-
ॐ भर भरी भरो सा राहवे नमः: और ॐ राहु-केतु नमो नमः . बुधवार के दिन दुपेहर के टाइम जब सूर्य चमक रहा हु उस टाइम जल परवाह करे !! राहु-केतु के साथ साथ शनिदेव व् शांत होंगे !!
Astrologer Shivam
M.no:-09646313718
Friday, 17 February 2017
Captain Amninder Singh Kundli BY Astrologer Shivam
**!!कैप्टन अमनिंदर सिंह जी होंगे पंजाब के मुख्यामंत्री !!** ______________________________________________ जी हाँ मेने अकालीदल की कुंडली के साथ -साथ प्रकाश सिंह बदल जी की कुंडली और सुखबीर सिंह बदल जी की कुंडली के स्टार देखे लेकिन उनकी कुंडली में कोई राज योग नहीं है 2017 में मुख्यमंत्री बनने का !! इसके साथ ही अरविन्द केजरीवाल जी की और भगवंत मान जी कुंडली के साथ आम आदमी पार्टी की कुंडली देखी लेकिन उनका वी राज्य योग ख़तम हो चूका है !! फेर कांग्रेस पार्टी की कुंडली देखी कांग्रेस पार्टी की कुंडली कन्या राशि बनती हे जिसके सुख स्थान में शनि 26-जनवरी 2017 को विराजमान हो चुके है जिसकी सीदी दृष्टि राजदरबार केंद्र पर पद रही है ! पंजाब की कुंडली वी कन्या राशि बनती है उसके साथ साथ ही पंजाब कांग्रेस के मुख्यमंत्री के उमीदवार कैप्टन अमनिंदर सिंह जी की जनम लगन धनु और राशि भी धनु है 26जनवरी 2017 से धनु राशि में शनिदेव विराज मान हो चुके है और शनिदेव कैप्टन अमनिंदर सिंह जी का मुख्यमंत्री योग बना रहे है ! तो में कोई यह योग नहीं कह रहा दावे के साथ कह रहा हु पंजाब के मुख्या मंत्री कैप्टन अमनिंदर सिंह जी ही होंगे इसके साथ साथ ही कैप्टन अमनिंदर सिंह जी का ऑगॅस्त तक गोल्डन टाइम रहेगा !!
Astrologer Shivam Facebook Page
@astrologer shivam
m.no:-09646313718
Shri Anurag Thakur Kundli By Astrologer Shivam
श्री अनुराग ठाकुर जी आप पर शनि की साढेसाती 26-jan-2017 से शुरू हो चुकी है !! आपका जनम के हिसाब से आपकी जनम लगन धनु और जनम राशि मकर है !! जनम से धनु लगन में आपके सतम भाव में शनि विराजमान है उनकी सीदी दृष्टि आपके लगन पर शुभ पढ़ रही है जो आपको एक बलवान और निडर इंसान बनाता है !और आपको कूटनीति और राजनीती का प्रतिक बनाता है !! और द्वादश भाव में राहु शष्टम भाव में केतु है जिससे आपकी कुंडली में महाकाल सर्प योग है !! ज़िन्दगी में जो चीज सोची नहीं होगी वो वी आपको मिलेगी !!अब बात करे गोचर की तो अनुराग जी मकर राशि पर 26-jan-2017 से आप पर शनि की साढेसाती शुरू हो गई है ! लेकिन यह साढेसाती आपको नुकसान नहीं आपके लिए और भाग्यशाली होगी !!
@astrologer Shivam
https://www.facebook.com/AstroShivam2/
M.no:-09646313718
watspp availble
Subscribe to:
Posts (Atom)







