साप्ताहिक राशिफल(27 Feb 2017 - 5 Mar 2017) By Astrologer Shivam Pandit
मेष:-इस सप्ताह लंबी यात्रा आपके लिए फलदायी रहेगी। आपके विदेश यात्रा के भी योग
बन रहे हैं। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप
कड़ी मेहनत करेंगे जिसका फल आपको मिलेगा। ख़र्च में वृद्धि की संभावना है।
ख़ासकर आपका व्यय लग्जरी उत्पादों को ख़रीदने में बढ़ सकता है। जीवनसाथी
की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।
https://www.facebook.com/AstroShivam2/
वृष:-इस सप्ताह आप अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ आनंदमयी पल गुजारेंगे। वहीं
कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को तवज्जों न मिलने से आप निराश होकर नौकरी से
जुदा होने पर विचार कर सकते हैं, हालाँकि आपके साथी आपकी मदद करेंगे।
घरेलू जीवन में छोटी-मोटी चुनौतियों से पाला पड़ सकता है। वहीं छात्रों के
लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है।
मिथुन:-इस सप्ताह आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घरेलू जीवन की यदि बात करें
तो पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा सकती है। घर में शांति एवं
सामंजस्य का वातावरण रहेगा। हालाँकि अपने वैवाहिक जीवन को लेकर शायद आप
संतुष्ट न रहें। कार्यक्षेत्र में आप ऊर्जावान रहेंगे। किसी कंट्रोवर्सी न
पड़े, अन्यथा आपकी छवि इससे धूमिल हो सकती है।
कर्क:-इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आपको छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। जैसे-
हल्का बुखार, खांसी-जुकाम आदि। आप अपने तनाव को दूर करने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें। ताज़ा भोजन ही करें। वैवाहिक
जीवन में साथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है, परंतु मामले को अगर तूल न
देंगे तो सबकुछ सामान्य हो जाएगा। कॅरियर की दिशा में आप अच्छा कार्य
करेंगे, लेकिन सुनहरे अवसर की तलाश जारी रखें।
सिंह:-इस सप्ताह आपको सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। मन में किसी
प्रकार का भ्रम रहेगा जिससे आपको निर्णय लेने में बाधा का सामना करना
पड़ेगा। आर्थिक तौर पर आपको अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप विवाहित
हैं तो साथी से कुछ अनबन हो सकती है। छोटे भाई-बहन को किसी प्रकार की
शारीरिक पीड़ा हो सकती है। कॅरियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है,
हालाँकि आपकी लगन और मेहनत इस समस्या से आपको उबारेगी। आपकी कोशिश यही रहनी
चाहिए कि रिश्ता विपरीत लिंग के प्राणी से मधुर रहे।
कन्या:-इस सप्ताह आप किसी लॉन्ग ट्रिप पर जा सकते हैं। हो सकता है कि आपके क़दम
किसी विदेशी ज़मीं पर पड़ें। वैवाहिक जीवन हँसीख़ुशी रहेगा। जीवनसाथी के
साथ रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। अपने क्रोध को शांत रखें और हमेशा
सकारात्मक विचारों के साथ चलें। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े
परेशान हो सकते हैं, परंतु उनका देखभाल आपके ज़िम्मे है। कार्यक्षेत्र में
आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आपकी क्षमता के अनुसार चुनौतियों का
सामना करना पड़ सकता है।
तुला:-प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता प्राप्त होगी, हालाँकि आपका आलसपन इस
कामयाबी को प्रभावित कर सकता है। व्यापार में उन्नति संभव है। आप इस सप्ताह
अपनी जॉब में बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई
में ध्यान लगाने में दिक़्क़त होगी। किसी शोर्ट ट्रिप पर दोस्तों अथवा
परिवार के साथ जाना हो सकता है। अपनी सेहत का रेगुलर चेक अप कराते रहें। घर
में जीवनसाथी के साथ प्यार वाली नोकझोंक संभावित है, इसलिए किसी प्रकार की
ग़लतफ़हमी हो तो उसे त्वरित दूर करें।
वृश्चिक:-इस सप्ताह आप अपने रिलेशनशिप को एक नया मोड़ दे सकते हैं। पारिवारिक मसलों
को लेकर आप असंतोष रहेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए किसी भी शोर्ट कट
रास्ते का सहारा न लें। प्रेम जीवन पर अधिक ध्यान देने से आपकी प्रोफ़ेशनल
लाइफ़ पर विपरीत असर पड़ सकता है। परिवार के साथ आप काम से छुट्टी लेकर
कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
धनु:-इस सप्ताह आप कार्य की वज़ह से व्यस्त रह सकते हैं। कॅरियर को लेकर यदि आप
बुद्धि विवेक से निर्णय लेते हैं तो इसमें आपको ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी। आप
इस वीक कोई नया वाहन अथवा घर ख़रीद सकते हैं। घरेलू जीवन में चुनौतियाँ आ
सकती हैं। छोटे भाई-बहन के साथ साथ बहसबाज़ी संभव है, परंतु मुश्किल घड़ी
में आपको उनका साथ भी मिलेगा। जीवनसाथी पर आपको गर्व होने का मौक़ा मिलेगा।
सेहत को लेकर सप्ताह बिल्कुल आपके पक्ष में है। इस सप्ताह आप किसी तीर्थ
यात्रा पर जा सकते हैं।
https://www.facebook.com/AstroShivam2/
मकर:-इस सप्ताह आपका ख़र्चा कुछ अधिक होगा, हालाँकि आपको अप्रत्याशित लाभ भी हो
सकता है। विदेशी श्रोतों से आपको मुनाफ़ा होगा। अन्तराष्ट्रीय कंपनियों में
आपका कॅरियर चमक सकता है। विद्यार्थी अपने क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन
करेंगे। वहीं जो छात्र उच्च शिक्षा के बारे में सोच रहें है, उनके अरमान भी
पूरे हो सकते हैं। विरोधियो पर आप हावी रहेंगे और क़ानूनी निर्णय भी आपके
पक्ष में आ सकते हैं। घरेलू एवं वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है।
कुम्भ:-इस सप्ताह आप चुनौतियों को लेकर थोड़े परेशान दिखेंगे, हालाँकि इस समय
जीवनसाथी आपके साथ दीवार बनकर खड़े रहेंगे। कई श्रोतों से लाभ प्राप्त होगा
जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफ़ी
दृढ़वान एवं अनुशासित दिखेंगे, जिसके कारण उन्हें अच्छे परिणाम भी प्राप्त
होंगे। घरेलू जीवन अच्छा रहेगा। आप अच्छे पकवान का भी आनंद लेंगे। भूमि से
संबंधित प्रॉपर्टी से आपको लाभ मिलेगा।
मीन:-किसी मुद्दे को लेकर आप वैचारिक रूप से भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं।
आपके किसी लॉन्ग जर्नी पर जाने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप इस
सप्ताह अधिक मेहनत करेंगे। वहीं विदेशी संबंध से आपको लाभ प्राप्त होगा।
जीवनसाथी के लिए आप समर्पण रहेंगे और उनके स्वास्थ्य की पूर्ण देखभाल
करेंग। धन का ख़र्च अधिक होगा। इस सप्ताह जीवन जीने का एक प्रकार से आनंद
आएगा।
No comments:
Post a Comment