Sunday, 19 February 2017

(साप्ताहिक राशिफल)यह सप्ताह आपके लिए कैसा है ??जानिए !! Astrologer Shivam Pandit

साप्ताहिक राशिफल
20-02-2017 to-26-02-2017
by
Astrologer Shivam
09646313718

मेष:-आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ख़र्चीला रहेगा और लाभ पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। यदि आप निवेशक हैं तो निवेश करने के लिए सही मौक़े का इंतज़ार करें। आपके नए विचार आपको लाभान्वित करेंगे। लॉन्ग जर्नी का सुख आपके योग में है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के साथ कुछ अनबन होने की संभावना हैं, परंतु ऐसा बिल्कुल न करें। इसमें आपका ही घाटा होगा, हालाँकि सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। बच्चों का व्यवहार शायद आपको पसंद न आए। वहीं छात्रों को मेहनत के साथ-साथ सही दिशा की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। घरेलू जीवन में शांति रहेगी। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ अच्छा वक़्त बीतेगा।
https://www.facebook.com/AstroShivam2

वृष:-बौद्धिक रुप से यह सप्ताह आपको धनवान बनाएगा। छात्रों को उच्च शिक्षा पाने के लिए यही अच्छा अवसर है। बच्चों के लिए भी सप्ताह शानदार है। इस वीक आप लॉन्ग जर्नी के लिए कहीं पर निकल सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इसमें आपको रोमांस का भी भरपूर समय मिलेगा। इसके अलावा कुछ समस्याओं को लेकर आपको तनाव भी हो सकता है। कोशिश करें कि घरेलू जीवन के लिए आप अधिक समय निकाल पाएँ। आर्थिक रूप से आपको फ़ायदा होगा सेहत में भी सुधार आएगा।

https://www.facebook.com/AstroShivam2

मिथुन:-इस सप्ताह अपनी सेहत का ख़्याल रखें, क्योंकि आपको सिरदर्द, चर्म रोग, बुखार आदि की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी को भी तनाव रह सकता है। आप कार्य को अच्छी तरीक़े से करने की ख़ूब कोशिश करेंगे, परंतु इसमें आपको कुछ ख़ास सफलता नहीं मिलेगी। आप इस विपरीत परिस्थिति से निकलने का प्रयास करेंगे, परंतु ऐसा न हो कि आप अपने स्वास्थ्य को ही नज़रअंदाज़ कर दें। इस हफ़्ते आप ससुराल पक्ष के लोगों से भेंट करेंगे। पिताजी का स्वास्थ्य भी गिर सकता है, लिहाज़ा उनका ख़्याल रखें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सपोर्ट आपको मिलेगा। कठिन परिश्रम हमेशा आपको सफलता की मंज़िल तक पहुँचाएगा और छात्रों को यही बात भलि भाँति समझना चाहिए।

https://www.facebook.com/AstroShivam2

कर्क:-इस सप्ताह अपनी सेहत का ख़्याल रखें। आपको तनाव रह सकता है, अथवा कोई बीमारी आपको अपनी ज़द में ले सकती है, इसलिए डॉक्टर से रेगुलर जाँच कराते रहें। आलस को त्यागकर क्रियाशील रहें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन होने की संभावना है। लंबी यात्रा आपके योग में है। प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। वहीं घरेलू जीवन में शांति रहेगी। छात्र भी अपनी पढ़ाई में बेहतर परिणाम पाएंगे। यदि आर्थिक पक्ष पर नज़र डालें तो इस सप्ताह विदेश व्यापार से लाभ संभव है और प्रेमजीवन भी कमाल का है।

https://www.facebook.com/AstroShivam2

सिंह:-स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह आपको कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आय प्राप्ति की राह भी साफ़ है, लेकिन आपको धन हानि भी संभव है, इसलिए सोच-समझकर कोई आर्थिक फ़ैसला लें। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। अपने आपको विवादों से दूर ही रखें, अन्यथा आपके सम्मान का पतन हो सकता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई में ध्यान कम लग सकता है, परंतु उनका कठिन परिश्रम उन्हें अच्छे परिणाम दिलाएगा। प्यार के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण सप्ताह रहने वाला है। ऐसे में अपना आपा बिल्कुल न खोएँ।

https://www.facebook.com/AstroShivam2

कन्या:-इस सप्ताह अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि आपको ग़ुस्सा अधिक आने वाला है। आपका मन किसी नई चीज़ को सीखने के लिए अधिक लगेगा। उदर के निचले भाग में किसी प्रकार की शिकायत हो सकती है। माताजी का भी स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का सबब बन सकता है। घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव नज़र आ रहा है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक अलग पहचान मिलेगी, हो सकता है आपका प्रमोशन भी हो जाए। अपने विरोधियों पर भी आप भारी पड़ेंगे। जॉब बदलने पर भी आप विचार कर सकते हैं।

https://www.facebook.com/AstroShivam2

तुला:-इस सप्ताह किस्मत आपका साथ देगी। हो सकता है आपको कोई ख़ुशख़बरी मिले। माता-पिता जी की सेहत का ख़्याल रखें। बच्चों की सेहत में गिरावट देखी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। सीनियर्स और सहयोगियों का साथ आपको बमुश्किल मिले, इसलिए अपना कार्य ख़ुद करें। छात्रों को भी कड़ी मेहनत की दरकार होगी। आप इस सप्ताह अपने पुराने उधार चुक्ता कर सकते हैं, निवेश न करें तो बेहतर है। घरेलु जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ कहासुनी हो सकती है, इसलिए आपको थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। दुश्मनों पर आप इस सप्ताह हावी रहेंगे। आप थोड़े आलसी भी हो सकते हैं और ख़र्च में भी आपके वृद्धि की संभावना है। घर में शादी विवाह का माहौल हो सकता है। आय में धीमी गति से वृद्धि होगी।

https://www.facebook.com/AstroShivam2

वृश्चिक:-इस सप्ताह आपके मुख से तीखे बाण चल सकते हैं, इसलिए अपनी भाषा पर संयम रखें। शादीशुदा जीवन सुखमय रहने वाला है। आय के भी अच्छे योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी तरह का भ्रम अथवा ग़लतफ़हमी रह सकती है। घरेलु जीवन में कुछ समस्याएँ आपको परेशान कर सकती हैं। प्रॉपर्टी आदि से लाभ संभव है। इस सप्ताह आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। ऑफ़िस में सीनियर्स एवं सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। किसी महिला साथी से सहयोग प्राप्त होगा।

https://www.facebook.com/AstroShivam2

धनु:-यह सप्ताह आपके लिए तनावपूर्ण रह सकता है। कार्य का बोझ आप पर अधिक रहने वाला है, परंतु आप अपनी बुद्धि के बल पर उन कार्य को निपटा देंगे। आय में इज़ाफ़ा संभव है। ऑफ़िस में सीनियर्स तो आपकी सहायता करेंगे, लेकिन आपको सहकर्मियों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। अपना कार्य स्वयं करें, किसी दूसरे पर निर्भर बिल्कुल न रहें। घर में कोई पवित्र कार्य हो सकता है। आप अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। बच्चों में थोड़ा उग्र भाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ख़्याल रखें।

https://www.facebook.com/AstroShivam2

मकर:-इस सप्ताह आपको पिताजी का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। लक का साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च शिक्षा के लिए समय बहुत अच्छा है। लॉन्ग जर्नी आपके योग में है और यह यात्रा आपके लिए लाभकारी भी सिद्ध हो सकती है। धार्मिक ज्ञान को पाने में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में भी थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है, जैसे मानसिक तनाव आदि हो सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। छात्र अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी ज़रुर बरतें। भाई-बहन के साथ भी समय अच्छा व्यतीत होगा। अपनी भाषा में संयम रखें।

https://www.facebook.com/AstroShivam2

कुम्भ:-आपकी तिजोरी में धन का आगमन होगा और आप सफल होने की नई योजनाएँ भी बनाएंगे। आपकी दीर्घ काल से लंबित इच्छा भी पूर्ण होगी। आध्यात्मिक क्रिया-क्लापों में आपका मन अधिक लगेगा। ख़र्च में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं वैवाहिक जीवन में मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अच्छ होगा यदि आप एक-दूसरे की भावनाओं की पूरी कद्र करें। आप इस सप्ताह पुराने उधार को चुका सकते हैं। छात्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह कोई बड़ा निवेश न करें, इसमें आपको हानि हो सकती है। कोई महिला आपकी मदद कर सकती है। भाई-बहन की मदद आपको मिलेगी। सीनियर्स आपके कार्य की तारीफ़ करेंगे और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

https://www.facebook.com/AstroShivam2

मीन:-इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र से पृथक होने पर विचार कर सकते हैं। इस वीक आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और आपका ख़र्चा बढ़ेगा। पार्टनर से आपको सहयोग और जीवनसाथी से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। पर्याप्त नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। विवादों से भी आपका सामना हो सकता है। असफल होने पर हताश न हों।

https://www.facebook.com/AstroShivam2
M.no:-09646313718



No comments:

Post a Comment