सूर्य रतन माणिक को अंग्रेजी में Ruby कहते हैं। इसे सभी रत्नों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। लाल रंग का माणिक सबसे बेहतरीन और मूल्यवान होता है। विभिन्न जगहों में पाए जाने के कारण जलवायु परिवर्तन का असर इसके रंगों में भी दिखता है। लाल से गुलाबी तक यह कई अलग-अलग जगहों में अलग-अलग रंगों में निकलता है।......... Friends Who Like Astrologer Shivam
ज्योतिष और माणिक्य के लाभ:-
माणिक्य सूर्य का रत्न है। इसको धारण करने के संबंध में कुंडली में सूर्य की स्थिति को देखा जाता है। बेहतर होता है कि किसी जानकार ज्योतिषाचार्य की सलाह लेने के बाद ही माणिक्य धारण करें किन्तु यहां कुंडली में सूर्य की उपस्थिति के अनुसार माणिक्य धारण करने के विषय में सामान्य बिन्दु प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
1.सूर्य लग्न में हो तो सूर्य का तेज कई प्रकार से बाधाएं देता है। इनमें संतान से संबंधित समस्या प्रमुख है। तथा स्त्री के लिए भी यह कष्टदायक होता है। ऐसे लोगों को माणिक कदापि नहीं धारण करना चाहिए।
2दूसरे भाव में सूर्य धन प्राप्ति में बाधा उत्पन्न करता है। जातक की नौकरी और कारोबार में व्यवधान उत्पन्न होता है। इस स्थिति में माणिक्य धारण करना लाभदायक माना जाता है। माणिक्य सूर्य के प्रभाव को शुद्ध करता है और जातक धन आदि की अच्छी प्राप्ति कर पाता है।
3.तीसरे भाव में सूर्य का होना छोटे भाई के लिए खतरा उत्पन्न करता है। ऐसे लोगों के छोटे भाई अक्सर नहीं होते हैं या फिर मृत्यु हो जाती है। सूर्य की इस स्थिति में भी माणिक्य धारण करना उचित रहता है।
4.चौथे भाव में सूर्य नौकरी, ऐशो-आराम आदि में बाधाएं उत्पन्न करता है। ऐसी स्थिति में भी माणिक्य धारण किया जा सकता है।
5.पांचवें भाव में सूर्य हो तो अत्यधिक लाभ व उन्नति के लिए माणिक्य पहनना चाहिए।
6यदि सूर्य भाग्येश और धनेश होकर छठे अथवा आठवें स्थान पर हो तो माणिक्य धारण करना लाभ देता है।
7 यदि सूर्य सप्तम भाव में हो तो वह स्वास्थ्य संबंधि परेशानियां देता है। ऐसे लोग माणिक्य पहनकर स्वास्थ्य में सुधार महसूस करते हैं।
8सूर्य अष्टमेश या षष्ठेश हो कर पाचवें अथवा नवे भाव में बैठा हो तो जातक को माणिक्य धारण करना चाहिए।
9अगर जन्मकुंडली में सूर्य अपने ही भाव अर्थात अष्टम में हो तो ऐसे लोगों को अविलंब माणिक्य धारण करना चाहिए।
10.ग्यारवें भाव में स्थित सूर्य पूत्रों के विषय में चिंता देता है साथ ही बड़े भाई के लिए भी हानिकारक होता है। ऐसे व्यक्तियों को भी माणिक्य धारण कर लेना चाहिए।
11. सूर्य बारहवें भाव में हो तो वह आंखों के लिए समस्याएं उत्पन्न करता है। अत: नेत्रों को सुरक्षित रखने हेतु माणिक्य धारण करना बेहतर होता है।
Friends Who Like Astrologer Shivam

No comments:
Post a Comment