Sunday, 5 March 2017

साप्ताहिक राशिफल(6 Mar 2017 - 12 Mar 2017) By Astrologer Shivam


मेष:-इस सप्ताह आप बेहद ऊर्जावान रहेंगे। इस अवधि में आप हर चुनौती को सहर्ष स्वीकार करेंगे। घरेलू जीवन आपका आनंदित रहेगा। माता जी रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन में आप सुख-शांति महसूस करेंगे। व्यापार को लेकर आप विदेश जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ आप मधुर पल व्यतीत करेंगे। पुरानी चोट या घाव के दर्द से इस हफ़्ते आराम मिल जाएगा। सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।
https://www.facebook.com/AstroShivam2/

वृष:-इस सप्ताह आपका ध्यान ज्यादा लाभ कमाने में रहेगा। आप समाज में मेल जोल को भी ज्यादा प्राथमिकता देंगे। समाज में आप अपने रुतबे को बढ़ा चढ़ाकर दिखाने का भी प्रयास करेंगे। इस अवधि में आपका ख़र्च बढ़ सकता है और थोड़े तनावग्रस्त भी रह सकते हैं। कार्य में आप बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। विवादों से दूर रहें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल होंगे। ज्ञान पाने के लिए हर दम आतुर रहेंगे।

https://www.facebook.com/AstroShivam2/

मिथुन:-प्रोफ़ेशनल लाइफ़ एवं पर्सनल लाइफ़ के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप काफ़ी दृढ़ निश्चयी रहेंगे। आपकी आय में भी इज़ाफ़ा होगा। बहस बाज़ी से बचेंगे तो अच्छा होगा। वैवाहिक जीवन स्थिर रहेगा। आपके जीवन साथी का विश्वास आप पर बना रहेगा, हालाँकि आपकी कोई बुरी आदत उन्हें परेशान कर सकती है। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे।

https://www.facebook.com/AstroShivam2/

कर्क:-यह सप्ताह आपके लिए बहुत सारी ऊर्जा एवं शांति लेकर आया है। ऑफ़िस में सीनियर्स आपका सपोर्ट करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित डील आप कर सकते हैं। दान-पुण्य करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में चुनौतियों से पाला पड़ सकता है। धन का आगमन तो होगा, परंतु ख़र्च में भी इज़ाफ़ा संभव है।

https://www.facebook.com/AstroShivam2/

सिंह:-आय में वृद्धि की संभावना है। वैवाहिक जीवन में आने वाली विपरीत परिस्थितियों को आप भलीभांति समझेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको छोटी-मोटी बीमारियां अपनी चपेट मे ले सकती हैं। वहीं परिवार अथवा दोस्तों के साथ आप किसी ट्रिप पर भी जा सकते हैं। किस्मत आपके साथ है, लिहाज़ा राह में आने वाली चुनौतियों का सामना आप आसानी से कर सकते हैं।

https://www.facebook.com/AstroShivam2/

कन्या:-जीवन साथी का प्यार एवं आपके प्रति उनके समर्पण का भाव देखने को मिलेगा। सेहत को लेकर आपको अपना ख़्याल अवश्य रखना है। सप्ताह में आपको कोई आश्चर्यजनक लाभ देखने को मिल सकता है। आपका उग्र स्वभाव विवाद का कारण बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी और आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। कठिन परिश्रम ही आपको सफलता की मंज़िल तक पहुँचाएगा।

https://www.facebook.com/AstroShivam2/

तुला:-अपने प्रतिद्वंदियों पर आप इस सप्ताह भारी पड़ेंगे और ख़र्च में भी आपके इज़ाफ़ा देखने को मिल सकता है। छोटे-मोटे शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। जीवन साथी हर क़दम पर साथ चलने के लिए तैयार रहेगा। पिता जी के द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा। घर के वातावरण में भी सुख-शांति रहेगी। ऑफिस में आपका प्रमोशन संभव है। लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने से भी आप नहीं हिचकिचाएंगे।

https://www.facebook.com/AstroShivam2/

वृश्चिक:-सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े असहज़ महसूस कर सकते हैं। वहीं माता जी की सेहत में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। अपने पारिवारिक जीवन को लेकर शायद आप संतुष्ट ना हों। वहीं जो जातक शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए सप्ताह शानदार है। करियर के क्षेत्र में भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

https://www.facebook.com/AstroShivam2/

धनु:-आप अपने निजी और पेशेवर जीवन में तालमेल बनाकर चलेंगे और इसके लिए आप पूरी तरह से सक्षम भी हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। दोस्तों अथवा परिजनों के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखें। कार्य क्षेत्र में आपके काम की तारीफ़ होगी। हो सकता है इस सप्ताह आपका प्रमोशन भी हो जाए। घर में छोटे भाई बहन को छोटी-मोटी शारीरिक पीड़ा हो सकती है।

https://www.facebook.com/AstroShivam2/

मकर:-इस सप्ताह काम को लेकर आप गंभीर रहेंगे। सीनियर्स से भी आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा, लिहाज़ा सीनियर्स का सम्मान करें और उनके दिशा निर्देश के अनुसार काम करें। अच्छा अवसर प्राप्त होने पर आप अपनी जॉब भी बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आप इस सप्ताह किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। अपनी भाषा में प्रेम और मिठास लाएंगे तो लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

https://www.facebook.com/AstroShivam2/

कुम्भ:-प्रोफ़ेशनल लाइफ में इस सप्ताह आपको लाभ मिलेगा। लक्ष्य को पाने के लिए आप कठिन परिश्रम करने से नहीं चूकेंगे। खिलाड़ियों को अच्छी ख़बर मिल सकती है। आप अपनी संवाद शैली से दूसरों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। जीवन साथी से मतभेद संभव है और यदि दोनों के बीच किसी प्रकार की ग़लतफ़हमी है तो रिश्ते में और भी कड़वाहट आ सकती है। अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

https://www.facebook.com/AstroShivam2/

मीन:-इस सप्ताह आपके ख़र्चों में कुछ अधिक वृद्धि देखी जा सकती है, हालाँकि आय में बढ़ोत्तरी होगी, परंतु आपको पैसे ख़र्च करने से पहले उसके बारे में सोचना होगा। अपनी भाषा में संयम एवं मिठास रखेंगे तो यह आपके लिए उचित होगा, अन्यथा आपका किसी से झगड़ा भी संभव है। पारिवारिक जीवन सकारात्मक रहेगा और वैवाहिक जीवन में भी सुधार आएगा। आप अपने जीवन साथी के साथ क़ीमती पल बिताएंगे। काम में हमेशा अपना श्रेष्ठ प्रयास देने की कोशिश करेंगे।

https://www.facebook.com/AstroShivam2/
M.no:-09646313718



No comments:

Post a Comment